बड़ी कामयाबी: कोतवाली जौलजीबी पुलिस का शराब तस्करों पर करारा प्रहार शराब तस्करी नाकाम, 30 लीटर कच्ची शराब सहित वाहन सीज |

पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान के अंतर्गत कोतवाली जौलजीबी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । कोतवाली जौलजीबी से *अपर उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी, कांस्टेबल 182 महेश सिंह बोरा एवं कांस्टेबल ललित कुमार* द्वारा गौरी पुल के पास सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चैकिंग के दौरान एक अल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई ।

तलाशी के दौरान वाहन से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
मौक पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—
जगदीश प्रसाद निवासी दूतीबगड़ विजयसार
पवन सिंह मेहरा निवासी उपरोक्त
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली जौलजीबी में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
जांच में पाया गया कि शराब तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार के कोई वैध कागजात भी उपलब्ध नहीं थे। अतः वाहन को विधिक कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया गया है।

पुलिस की चेतावनी

जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जनपद पुलिस — अपराधियों पर सख्त, आमजन के प्रति संवेदनशील।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *