पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ अदालत द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत वारंट जारी किया गया था। सी.ओ. परवेज अली के पर्यवेक्षण में उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम ने अभियुक्त के ठिकाने में दबिश दी थी । अभियुक्त ललित चन्द पुत्र महावीर चन्द निवासी बमाड़ (माण) शिलिंग पिथौरागढ़ के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के मामले में पिथौरागढ़ कोर्ट में वाद चल रहा था। कोर्ट से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद, अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। अपर उ0नि0 राजेन्द्र राम (कोतवाली पिथौरागढ़) मय टीम द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।
“एक और वारण्टी अभियुक्त पिथौरागढ़ पुलिस के शिकंजे में” |
















Leave a Reply