वारण्टी अभियुक्त राजस्थान से गिरफ्तार कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी सफलता |

पिथौरागढ़ | जनपद में वारण्टी एवं मफरूर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । न्यायालय द्वारा जारी वारण्टों की तामील सुनिश्चित करने के क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ से अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह व कांस्टेबल रविन्द्र यादव (एसओजी) ने सर्विलांस सैल के अपर उपनिरीक्षक हेम चन्द्र एवं कांस्टेबल कमल तुलेरा के सहयोग से तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट्स के आधार पर फरार चल रहे अभियुक्त हेम कुमार वर्मा निवासी बाराकोट, जनपद चम्पावत को राजस्थान राज्य के थाना कोठपुतली क्षेत्र से गिरफ्तार किया । अभियुक्त पिथौरागढ़ में सुनार की दुकान संचालित करता था। इसने कई लोगों से आभूषण/सोना लेकर विश्वासघात किया और वापस न कर धोखाधड़ी कर फरार हो गया था। उक्त प्रकरण में न्यायालय द्वारा धारा 406/504/506 भादवि के अंतर्गत दो वारण्ट जारी किए गए थे। बार-बार समन प्रेषित किए जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ और लगातार फरार चल रहा था । न्यायालय द्वारा अभियुक्त को मफरूर घोषित किया गया था । लगातार प्रयास, सर्विलांस एवं सटीक लोकेशन ट्रैकिंग के फलस्वरूप अभियुक्त को राजस्थान से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस का संदेश
जनपद पुलिस – अपराध पर प्रहार, कानून का सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *