पिथौरागढ़ | उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जनपद पिथौरागढ़ में “Operation Crack Down – Verification Drive” तेज़ी से संचालित है। सभी थाना, चौकी एवं सर्किल स्तर पर व्यापक सत्यापन अभियान निरंतर जारी है।
लक्ष्य —* सुरक्षित जनपद, सत्यापित पहचान
आश्रम, होम-स्टे, होटल, गेस्ट हाउस, हॉस्टल, पीजी, किराए के मकान, कोचिंग सेंटर एवं अन्य संस्थानों में रह रहे बाहरी/अपरिचित व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है । संकलित विवरण का तकनीकी परीक्षण कर राष्ट्रीय पोर्टलों से मिलान भी सुनिश्चित किया जा रहा है ।
विगत दिवस की प्रमुख कार्रवाई*
बलुवाकोट थाना क्षेत्र* एक मकान में बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार पाए जाने पर थानाध्यक्ष मेघा शर्मा द्वारा मकान मालिक का ₹5000 का नकद चालान किया गया।
जनपद में कुल 100 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
मकान मालिकों/होटल संचालकों हेतु अनिवार्य सूचना*
अपने यहाँ ठहरने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति/किरायेदार का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।
जानकारी नहीं थी” — यह तर्क स्वीकार्य नहीं होगा।
जनपद पुलिस पूर्ण सतर्क है — सुरक्षा से कोई समझौता नहीं।
















Leave a Reply