पिथौरागढ़ | कोतवाली बेरीनाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पांखू में एक प्रभावशाली जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर उ0नि0 भुवन पाण्डेय, अपर उ0नि0 विनोद भट्ट एवं हो0गा0 अजीत* ने महिला मंगल दल की सदस्यों एवं स्थानीय महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, छेड़छाड़, बाल विवाह एवं अन्य महिला अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया । इस अवसर पर पुलिस एवं महिला मंगल दल द्वारा संयुक्त रूप से नशे के दुष्परिणामों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। युवाओं और परिवारों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को रेखांकित करते हुए सभी को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया ।
पिथौरागढ़ पुलिस महिला सुरक्षा, सम्मान और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सतत प्रतिबद्ध है।
















Leave a Reply