अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति कानून के शिकंजे में अवैध शराब तस्कर |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की । डायल 112 पर प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही कर राईआगर में कुल 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। तस्कर मौके से फरार, जिनकी तलाश जारी है । बरामद शराब को विधिवत सील कर कब्जे पुलिस लिया गया। पुलिस को देखकर शराब छोड़कर मौके से फरार हुए अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी । आमजन से अपील है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *