नशे में ड्राइविंग और हुड़दंग? सीधा लॉक-अप लैंडिंग!” जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई 04 गिरफ्तार, 95 चालान |

पिथौरागढ़ | जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया—
डीडीहाट: घरेलू विवाद में मारपीट व उत्पात मचाने वाले दर्शन सिंह को कोतवाली डीडीहाट से उ0नि0 प्रियंका मौनी द्वारा बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया।
बेरीनाग: शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालक उमेश वर्मा को गिरफ्तार कर वाहन सीज। साथ ही हुड़दंग कर रहे विवेक कुमार को पुलिस अधिनियम के तहत एसएसआई हरीश सिंह द्वारा हिरासत में लिया गया।
कोतवाली पिथौरागढ़: सार्वजनिक स्थान पर नशे में शांति भंग करने वाले सूरज नाथ गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त सघन चेकिंग अभियान के दौरान 95 चालान किए गए।

संदेश साफ है — नियम तोड़ेंगे तो कार्रवाई तय है।

जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *