पिथौरागढ़ | उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे *“Operation Crack Down – Verification Drive”* के तहत जनपद पिथौरागढ़ में सभी थाना, चौकी व सर्किल स्तर पर अभियान तेज़ी से जारी है।
मिशन — पहचान स्पष्ट, माहौल सुरक्षित।*
अभियान के तहत आश्रम, होम स्टे, होटल, गेस्ट हाउस, हॉस्टल, पीजी, किराए के मकान, कोचिंग सेंटर एवं अन्य निजी संस्थानों में रह रहे बाहरी/अपरिचित व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है । साथ ही एकत्रित डाटा का तकनीकी परीक्षण कर राष्ट्रीय पोर्टलों से मिलान भी किया जा रहा है ।
विगत दिवस की कार्रवाई:*
जनपद में 90 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
डीडीहाट से एसएचओ संजय जोशी द्वारा 02 मकान मालिको के चालान (₹10,000-₹10,000) किए गए ।
गंगोलीहाट से अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाठक द्वारा एक मकान मालिक का चालान (₹10,000) किया गया।
मकान मालिकों/होटल संचालकों के लिए संदेश*:
अपने यहाँ निवासरत प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।
*क्योंकि बाद में “हमें पता नहीं था” मान्य नहीं होगा।*
उद्देश्य स्पष्ट है * –
महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों व स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना।
याद रखिए – पहाड़ शांत हैं, लेकिन कानून हमेशा सतर्क है।*















Leave a Reply