पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस की महिला हेल्पलाइन टीम द्वारा टकाड़ी क्षेत्र में महिला सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उ0नि0 सुशीला आर्या (प्रभारी महिला हेल्पलाइन) के नेतृत्व में टीम सदस्य का0 सुषमा राणा, का0 आशा खनका एवं का0 रश्मि चंदेल उपस्थित रहीं । महिलाओं को महिला संबंधित अपराधों, कानूनी प्रावधानों एवं उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई । किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या आपराधिक घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया । आत्मविश्वास और कानूनी जागरूकता को ही सुरक्षा की पहली ढाल बताया गया ।
याद रखें – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।
महिला हेल्पलाइन हमेशा आपकी सहायता के लिए तत्पर है।















Leave a Reply