पिथौरागढ़ | विगत दिवस थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह मय पुलिस टीम (का0 पंकज पांगरिया व का0 दिनेश सिंह) द्वारा कस्बा कनालीछीना क्षेत्र में शराब के नशे में उत्पात मचा रहे जगदीश चन्द्र कापड़ी व अंशु कापड़ी, निवासी पलेटा, को पुलिस एक्ट की धारा 81(1)(A) के तहत गिरफ्तार किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 121 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई | जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ।















Leave a Reply