सड़क पर रेता डालकर मार्ग अवरुद्ध करने पर गंगोलीहाट पुलिस की सख्त कार्रवाई सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध जारी किया 10 हजार रूपये का चालान |

पिथौरागढ़ | गंगोलीहाट कस्बे में मुख्य सड़क पर त्रिलोचन पाण्डे द्वारा रेता डालकर मार्ग अवरुद्ध करने की शिकायत पर गंगोलीहाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। इस अवरोध के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ा । एसओ गंगोलीहाट श्री हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र पाठक, हेड कांस्टेबल देश दीपक, और कांस्टेबल मनोज भट्ट शामिल थे, ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। त्रिलोचन पाण्डे के खिलाफ 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये का चालान जारी किया गया । पुलिस का संदेश पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर बाधा डालना कानूनन अपराध है और ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । “सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस हमेशा सतर्क है। नागरिकों से अपील है कि वे सहयोग करें और किसी भी प्रकार के अवरोधक कार्यों से बचें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *