पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में आज *यातायात निरीक्षक अयूब अली के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा दयासागर इंटर कॉलेज भाटकोट में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, गति सीमा पालन, नशे में वाहन न चलाने, सुरक्षित वाहन संचालन के साथ-साथ साईबर अपराधों एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया ।
36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया यातायात जागरूक |















Leave a Reply