पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में संचालित “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है । इसी क्रम मे थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप यादव के नेतृत्व में जौलजीबी पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय टैक्सी यूनियन, भारतीय वायुसेना के राफ्टर्स तथा सरस्वती शिशु मंदिर जौलजीबी के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की । कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई । छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी व्यवहारिक डेमो के माध्यम से दी गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सुरक्षित सड़क व्यवहार के बारे में सीखा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में प्रारंभिक स्तर से ही यातायात अनुशासन की भावना विकसित करना रहा ।
36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत कोतवाली जौलजीबी पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान टैक्सी यूनियन, भारतीय वायुसेना राफ्टर्स एवं छात्र-छात्राओं ने लिया भाग |
















Leave a Reply