पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस कप्तान रेखा यादव के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में देर रात तक चले इस अभियान में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने सड़कों पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की ।
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम ने अभियान के दौरान निम्न कार्रवाई की:
▪ नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 25 वाहनों का चालान किया गया।
▪ सड़क पर यातायात बाधित कर रहे 140 वाहनों को हटवाया गया।
पुलिस कप्तान का संदेश: – रेखा यादव ने कहा कि पिथौरागढ़ की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने जनता से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या नियमों के उल्लंघन से बचें ।
पुलिस की अपील: – पिथौरागढ़ पुलिस जनता से सहयोग की अपेक्षा करती है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नियमों का पालन करें और यदि किसी प्रकार की परेशानी हो तो पुलिस को सूचित करें। आपकी सतर्कता और सहयोग से शहर को और बेहतर बनाया जा सकता है ।
















Leave a Reply