पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष थल प्रकाश चन्द्र पाण्ड के नेतृत्व में थाना थल पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक सुना गया ।
आउटरीच अभियान के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को
✔️ व्यक्तिगत एवं आवासीय सुरक्षा संबंधी सावधानियों
✔️ साइबर अपराधों से बचाव के उपायों
✔️ किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रूप से पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
*पिथौरागढ़ पुलिस का संदेश- वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास बनाए रखना पिथौरागढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
किसी भी प्रकार की सहायता अथवा आपात स्थिति में 112 पर तुरंत संपर्क करें।
पिथौरागढ़ पुलिस – सदैव आपके साथ, आपकी सुरक्षा के लिए
















Leave a Reply