पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के मार्गदर्शन में जनपद पुलिस द्वारा पूर्व में संचालित ऑपरेशन मुक्ति अभियान के अंतर्गत आर्थिक तंगी अथवा अन्य कारणों से विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया गया है । इसी क्रम में जनपद की एएचटीयू टीम द्वारा पूर्व में स्कूलों में पुनः नामांकित कराए गए 43 बच्चों का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान बच्चों की वर्तमान शैक्षिक स्थिति, विद्यालय में उपस्थिति एवं उनके समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया गया । एएचटीयू टीम (हे0का0 सुनील कुमार, का0 निर्मल किशोर, का0 महेन्द्र महर) द्वारा बच्चों से संवाद कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने, शिक्षा को अपना अधिकार समझने तथा भविष्य को उज्ज्वल बनाने हेतु प्रेरित किया गया। बच्चों को यह विश्वास दिलाया गया कि जनपद पुलिस सदैव उनके साथ है और उनकी शिक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।
स्कूलों में पुनः नामांकित बच्चों का एएचटीयू टीम द्वारा भौतिक सत्यापन |
















Leave a Reply