पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत* के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा कस्बा कनालीछीना क्षेत्र में शांति भंग करने वाले ललित भण्डारी निवासी द्वालीसेरा को पुलिस एक्ट की धारा 81(1)(A) के तहत गिरफ्तार किया गया । सके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 151 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।
शांति भंग करने वाले व्यक्ति को थाना कनालीछीना पुलिस ने किया गिरफ्तार |













Leave a Reply