पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ क्षेत्रांतर्गत यातायात सुरक्षा एवं जन-जागरूकता को सुदृढ़ करने हेतु “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में थाना कनालीछीना पुलिस द्वारा थाना परिसर में जागरूकता अभियान के साथ-साथ टैक्सी चालकों एवं पुलिस कर्मियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण कराया गया । इसके अतिरिक्त, थाना क्षेत्रांतर्गत वरिष्ठ नागरिकों का भी नेत्र परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही आवश्यकता अनुसार निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया । इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करना है । पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत किए जा रहे इस प्रकार के जनहितकारी प्रयासों का उद्देश्य सुरक्षित यातायात व्यवस्था, स्वस्थ चालक एवं जागरूक समाज का निर्माण करना है ।
“36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत कनालीछीना पुलिस की सराहनीय पहल टैक्सी चालकों, पुलिस कर्मियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण |













Leave a Reply