36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत थाना जाजरदेवल पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया यातायात जागरूक |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय* के नेतृत्व में पुलिस द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनीपातल में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, गति सीमा पालन, नशे में वाहन न चलाने, सुरक्षित वाहन संचालन के साथ-साथ साईबर अपराधों एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *