पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप यादव के नेतृत्व में अपर उ0नि0 लेख सिंह राणा* द्वारा वारण्टी अभियुक्त रघुवीर सिंह निवासी बंगापानी को बंगापानी से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध 138 एनआई एक्ट के मामले में वाद न्यायालय में विचाराधीन था । न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त उपस्थित नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार |













Leave a Reply