गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश व पुनर्वास हेतु “ऑपरेशन स्माइल” अभियान संचालित एएचटीयू टीम द्वारा गुमशुदाओं का किया भौतिक सत्यापन |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार प्रदेश भर में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश तथा उनके पुनर्वास हेतु “ऑपरेशन स्माइल” अभियान संचालित किया जा रहा है । उक्त क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव (IPS) के निर्देशन में ऑपरेशन स्माइल अभियान को प्रभावी बनाए जाने हेतु जनपद स्तर पर गठित टीम— अपर उ0नि0 प्रेम छिम्वाल, हे0का0 सुनील कुमार, का0 निर्मल किशोर एवं का0 महेन्द्र महर —द्वारा आज जाजरदेवल व वड्डा क्षेत्र में गुमशुदा व्यक्तियों के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। गुमशुदाओं की तलाश के लिए टैक्निकल टीम की सहायता से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान को सफल बनाने हेतु अन्य विभागों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है । जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन स्माइल अभियान के अंतर्गत गुमशुदा व्यक्तियों की खोज एवं पुनर्वास हेतु सतत एवं प्रभावी कार्यवाही जारी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *