पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार प्रदेश भर में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश तथा उनके पुनर्वास हेतु “ऑपरेशन स्माइल” अभियान संचालित किया जा रहा है । उक्त क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव (IPS) के निर्देशन में ऑपरेशन स्माइल अभियान को प्रभावी बनाए जाने हेतु जनपद स्तर पर गठित टीम अपर उ0नि0 प्रेम छिम्वाल हे0का0 सुनील कुमार का0 निर्मल किशोर एवं का0 महेन्द्र महर द्वारा आज जौलजीबी क्षेत्र में गुमशुदा व्यक्तियों के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया।
गुमशुदाओं की तलाश के लिए टैक्निकल टीम की सहायता से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान को सफल बनाने हेतु अन्य विभागों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में टीम द्वारा चण्डाक क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत मजदूरों का भी सत्यापन किया गया । इसके अतिरिक्त एएचटीयू, थानाध्यक्ष कोतवाली जौलजीबी प्रदीप यादव के नेतृत्व में अपर उ0नि0 महेश पंत मय पुलिस टीम एवं एसएसबी की टीम द्वारा सीमा क्षेत्र में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई । इस दौरान नेपाल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर गुमशुदाओं की तलाश हेतु आवश्यक जानकारियाँ साझा की गईं । जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन स्माइल अभियान के अंतर्गत गुमशुदा व्यक्तियों की खोज एवं पुनर्वास हेतु सतत एवं प्रभावी कार्यवाही जारी है ।













Leave a Reply