ढाबे की आड़ में शराब बेचने/परोसने वाले दुकान संचालक को कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत* के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम (अपर उ0नि0 अशोक चौधरी, हे0 का0 विजेन्द्र बिष्ट, का0 गोपाल बिष्ट) द्वारा बेरीनाग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक ढाबा संचालक राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम चौरी को अपने ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने/परोसने पर गिरफ्तार किया गया । उक्त व्यक्ति के विरूद्ध कोतवाली बेरीनाग में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 120 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *