कोतवाली डीडीहाट पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान |

पिथौरागढ़ | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 प्रियंका मौनी मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न बैंकों—भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, अर्बन बैंक एवं यूनियन बैंक—में बैंक स्टाफ के सहयोग से संयुक्त रूप से साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान बैंक में आए खाताधारकों एवं स्थानीय नागरिकों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों जैसे फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के दुष्परिणाम, ऑनलाइन ठगी, एटीएम/बैंकिंग धोखाधड़ी, फिशिंग लिंक तथा सोशल मीडिया फ्रॉड आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । इसके साथ ही आमजन को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज अथवा लिंक पर प्रतिक्रिया न देने तथा अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी की किसी भी घटना की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने अथवा नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करने हेतु जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *