पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरूकता हेतु “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में कोतवाली बेरीनाग से वरिष्ठ उ0नि0 हरीश सिंह* मय टीम द्वारा राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज बेरीनाग में छात्र/ छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई । इस दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित एवं सतर्क वाहन संचालन के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त साईबर अपराधों, नशे के दुष्परिणामों आदि की जानकारी दी गयी ।
कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |
















Leave a Reply