पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों में लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु नियमित रूप से सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान संचालित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में विगत दिवस थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में थाना जाजरदेवल पुलिस एवं एसएसबी के मध्य ध्यान क्षेत्र में एक बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर इसी प्रकार कड़ी एवं सतत चौकसी बनाए रखी जा रही है ।
अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पिथौरागढ़ पुलिस की कड़ी चौकसी |
















Leave a Reply