पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत* के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरूकता हेतु 36वाँ सड़क सुरक्षा माह” अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में उप निरीक्षक हीरा सिंह डांगी व यातायात निरीक्षक अयूब अली के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा धारचूला रोड चौराहे पर स्थानीय लोगो, युवाओ व टैक्सी चालको को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई । इस दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित एवं सतर्क वाहन संचालन के संबंध में जागरूक किया गया । इसके अतिरिक्त आमजन को “गुड समैरिटन (राह-वीर) योजना” के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की निःसंकोच सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया ।
एसपी पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी |
















Leave a Reply