एएचटीयू व महिला हेल्पलाइन पिथौरागढ़ की सराहनीय पहल स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसी में महिलाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा के उद्देश्य से निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू सतीश शर्मा के नेतृत्व में एएचटीयू टीम (अपर उप निरीक्षक प्रेम बल्लभ छिम्वाल एवं हे0का0 सुनील कुमार) तथा महिला हेल्पलाइन टीम (प्रभारी महिला हेल्पलाइन उप निरीक्षक सुशीला आर्या अपर उप निरीक्षक तारा बोनाल एवं म0का0 विमला भण्डारी) की संयुक्त टीम द्वारा स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसी, पिथौरागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया या । कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला संबंधी अपराध, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) एवं बाल विवाह जैसे गंभीर विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही कानूनों, उपलब्ध सहायता सेवाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराते हुए महिलाओं को सजग, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *