कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्त किये गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 हीरा सिंह डांगी मय पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त योगेश कुमार निवासी जाखनी पिथौरागढ़ को जाखनी क्षेत्र से व गौरव पंत निवासी कुमौड़ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त योगेश कुमार के विरुद्ध 115(2)/191(2)/351(3) बीएनएस के मामले में वाद न्यायालय में विचाराधीन था तथा गौरव पंत के विरुद्ध एमवी एक्ट के मामले में वाद न्यायालय में विचाराधीन था । न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त उपस्थित नहीं हुए, जिस कारण अदालत द्वारा उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये थे । गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्तो को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *