“अवैध शराब माफियाओं पर पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी चोट: 40 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली के पर्यवेक्षण में इस अभियान के तहत विगत दिवस बड़ी कार्रवाई की गई । एसएचओ कोतवाली अस्कोट कुंवर सिंह के नेतृत्व में, पुलिस टीम जिसमें हे0 का0 मदन मोहन और का0 चालक कविन्द्र सिंह शामिल थे, ने सैंथिल तिराहे पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त अजीत पाल पुत्र मोहन पाल निवासी जोग्यूड़ा, थाना अस्कोट को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना अस्कोट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है । एसपी का संदेश: – “अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। समाज में नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। नागरिकों से अपील है कि वे पुलिस का सहयोग करें और अवैध गतिविधियों की सूचना दें।” जनहित में इस प्रकार की सख्त कार्रवाई समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *