एसपी पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी कोतवाली जौलजीबी पुलिस द्वारा एसएसबी के साथ यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरूकता हेतु “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम (अपर उप निरीक्षक सतेन्द्र पाल सिंह अपर उप निरीक्षक महेश पन्त अपर उप निरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी एवं अपर उप निरीक्षक सुन्दर सिंह) द्वारा एसएसबी कैम्प जग्यूड़ा में एसएसबी के अधिकारी/कर्मचारियों को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई । इस दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित एवं सतर्क वाहन संचालन के संबंध में जागरूक किया गया । इसके अतिरिक्त आमजन को “गुड समैरिटन (राह-वीर) योजना” के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की निःसंकोच सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *