पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधि
कारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत* के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरूकता हेतु “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में कोतवाली डीडीहीट पुलिस द्वारा आईटीबीपी मिर्थी में आईटीबीपी के अधी0/कर्म0 को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई । इस दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित एवं सतर्क वाहन संचालन के संबंध में जागरूक किया गया । साथ ही वर्तमान में चल रहे साईबर अपराध व उनसे बचाव के बारे में भी जानकारी साझा की गयी ।इसके अतिरिक्त आमजन को गुड समैरिटन (राह-वीर) योजना” के बारे में जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की निःसंकोच सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया ।
एसपी पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी कोतवाली डीडीहाट पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |
















Leave a Reply