शांति भंग करने व शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई 07 व्यक्ति गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा निम्नलिखित कार्रवाई की गई—

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक धीरज बोरा व शंकर लाल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

प्रभारी निरीक्षक कोतावाली बेरीनाग नरेश कुमार के नेतृत्व में बेरीनाग क्षेत्र में शांति भंग करने वाले धीरज राठौर व आनंद कुमार को बीएनएसएस की धारा 172(2) के तहत गिरफ्तार किया गया ।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक महेन्द्र कुमार व भुवन चन्द्र को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष बलुवाकोट श्रीमती मेघा शर्मा* के नेतृत्व में बलुवाकोट क्षेत्र में शांति भंग करने वाले धन सिंह को बीएनएसएस की धारा 173 के तहत गिरफ्तार किया गया ।

इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 112 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *