पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ में “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में विगत दिवस थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जौलजीबी में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण स्टाफ को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया | इसके अतिरिक्त आमजन को “गुड समैरिटन (राह-वीर) योजना” के संबंध में जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की निःसंकोच सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया ।
36वाँ सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस का जन-जागरूकता अभियान |
















Leave a Reply