पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । इन्हीं निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गंगोलीहाट क्षेत्र में छापेमारी कर एक व्यक्ति दीपक कुमार निवासी टाला फगाली को 60 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली गंगोलीहाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है |
अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply