पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी व क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ में “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जीआईसी मैदान में स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक किया तथा इसी क्रम में थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुनस्यारी क्षेत्र में लोगों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । इसके अतिरिक्त आमजन को “गुड समैरिटन (राह-वीर) योजना” के संबंध में जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की निःसंकोच सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया ।
36वाँ सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस का जन-जागरूकता अभियान |
















Leave a Reply