गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु “ऑपरेशन स्माइल” संचालित एएचटीयू टीम द्वारा गुमशुदाओं का किया भौतिक सत्यापन |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है । इस क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव (IPS) के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी (नोडल अधिकारी) के पर्यवेक्षण में जनपद स्तर पर गठित ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा अभियान को प्रभावी बनाने हेतु आज थाना थल क्षेत्र में गुमशुदाओं के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया । टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ छिम्वाल, हे0का0 सुनील कुमार, का0 निर्मल किशोर एवं का0 रणवीर कंबोज शामिल रहे। गुमशुदाओं की तलाश हेतु तकनीकी टीम की सहायता से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान को सफल बनाने हेतु अन्य विभागों एवं संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *