पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ नगर क्षेत्रान्तर्गत आम नागरिकों द्वारा प्रातः एवं सायं के समय चण्डाक मार्ग, ए0पी0एस0 मार्ग, भाटकोट मार्ग, ऐंचोली से मल्लिकार्जुन मार्ग में पैदल भ्रमण/ टहला जाता है । इन सड़क मार्गों पर फुटपाथ निर्मित नही होने तथा लोगों के द्वारा सड़क के दोनों ओर वाहनों को पार्क करने से लोगों को मुख्य सड़क पर टहलना पड़ता है । जिससे सड़क दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है । बढ़ते दुर्घटनाओं को देखते हुए, शहर के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी पिथौरागढ़ और पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ से इस समस्या के समाधान की मांग की गई थी। जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन मार्गों पर वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया गया है । इन मार्गों पर यदि कोई वाहन पार्क किया हुआ पाया जायेगा तो उक्त वाहन को क्रेन से टो करके जब्त किया जाएगा और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । यह निर्णय बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है ताकि सड़क पर पैदल चलने वालों को सुरक्षित मार्ग मिल सके ।
जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु इन स्थानों पर वाहनों की पार्किंग रहेगी प्रतिबंधित |
















Leave a Reply