पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरूकता हेतु “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली झूलाघाट संजीव कुमार के नेतृत्व में झूलाघाट क्षेत्र में कोतवाली झूलाघाट पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में डीडीहाट क्षेत्र में कोतवाली डीडीहाट पुलिस द्वारा तथा थानाध्यक्ष जौलजीबी प्रदीप यादव के नेतृत्व में कस्बा जौलजीबी में कोतवाली जौलजीबी पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई । इस दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के संबंध में जागरूक किया गया । कोतवाली जौलजीबी पुलिस टीम द्वारा कस्बा जौलजीबी में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें थानाध्यक्ष प्रदीप यादव* के नेतृत्व में जौलजीबी क्षेत्र के व्यापार मंडल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया । इसके अतिरिक्त आमजन को “गुड समैरिटन (राह-वीर) योजना” के बारे में जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की निःसंकोच सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया ।
एसपी पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी |
















Leave a Reply