एसपी पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा याद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरूकता हेतु “36वाँ सड़क सुरक्षा माह” अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा क्षेत्र में आवागमन करने वाले वाहन चालकों एवं आमजन को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात नियमों की जानकारी दी गई । इस दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित एवं सतर्क वाहन संचालन के संबंध में जागरूक किया गया । साथ ही थाना क्षेत्रान्तर्गत पाला-ग्रस्त क्षेत्र नैनीपालत में अत्यधिक पाले के कारण संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरूकता बोर्ड लगाए गए, जिससे वाहन चालकों को सतर्क किया जा सके । इसके अतिरिक्त आमजन को “गुड समैरिटन (राह-वीर) योजना” के बारे में जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की निःसंकोच सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *