पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरूकता हेतु 36वाँ सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में यातायात निरीक्षक अयूब अली एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा नगर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई । साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों एवं उन्हें रोकने के उपायों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया । इसके अतिरिक्त आमजन को “गुड समैरिटन / राहवीर योजना” के बारे में जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की निःसंकोच सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया ।
एसपी पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में 36वाँ सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी |
















Leave a Reply