“थाना दिवस” पुलिस और जनता के बीच विश्वास का सेतु |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद के सभी थानों द्वारा जनता की समस्याओ के त्वरित निवारण हेतु लगातार थाना दिवस आयोजित किये जा रहे है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह व थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे की अध्यक्षता में थाना कनालीछीना व थाना जाजरदेवल क्षेत्रों में प्रभावी रूप से थाना दिवस संचालित किया ।

*इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य* —
• पुलिस व जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाना,
• समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना,
• तथा जनविश्वास को और सशक्त बनाना रहा।

जनता की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक समाधान*

प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों व समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा अनेक प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि—
जनसमस्याओं के समाधान हेतु पुलिस सदैव तत्पर है। किसी भी शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा।”*
पिथौरागढ़ पुलिस — सेवा, सुरक्षा, सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *