पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है
।
इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा निम्नलिखित कार्रवाई की गई—
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 हीरा सिंह डांगी व उ0नि0 ललित डंगवाल मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक रजत कुमार उर्फ योगेश व हेम चन्द्र देवलाल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 प्रियंका मोनी मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक चन्द्र प्रकाश को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में उ0नि0 बसंत पंत मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक सुधीर सिंह खोलिया को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक कुंवर राम को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 74 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
















Leave a Reply