पिथौरागढ़ | विगत दिवस को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम (उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी, का0 नवीन्द्र प्रसाद) द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा ऐंचोली क्षेत्र में स्थित एक दुकान/रेस्टोरेंट पर छापेमारी की गई | जहाँ दुकान संचालक द्वारा लोगों को अवैध रूप से शराब बेची एवं परोसी जा रही थी । पुलिस टीम द्वारा मौके से उक्त दुकान संचालक हरीश सिंह ऐरी पुत्र गिरघर सिंह ऐरी निवासी हुडैती पिथौरागढ को गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है ।
















Leave a Reply