उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी को कोतवाली धारचुला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि वे अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखें। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं। इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने जगह-जगह नाकाबन्दी कर एल्कोमीटर से वाहन चालकों की चैकिंग की तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने तथा सार्वजनिक स्थलों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 68 लोगों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की गयी । धारचुला क्षेत्र में अभियुक्त आकाश बुदियाल पुत्र स्व0 मोहन राम निवासी ग्राम बूंदी हाल पंचाचूली गल्ली बाजार धारचुला पिथौरागढ़ द्वारा लडाई-झगडा कर सरेआम उत्पात मचाया जा रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा काफी समझाया परन्तु वह नही माना और अधिक हल्ला गुल्ला करने लगा । धारचूला पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *