गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु “ऑपरेशन स्माइल” संचालित एएचटीयू टीम द्वारा गुमशुदाओं का किया भौतिक सत्यापन |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है । इस क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव (IPS) के निर्देशन में अभियान को प्रभावी बनाने हेतु जनपद स्तर पर गठित ऑपरेशन स्माइल टीम का0 निर्मल किशोर, का0 रणवीर कम्बोज व का0 सौरभ मेर द्वारा आज कनालीछीना व रोरी पट्टी सतगढ़ क्षेत्र में गुमशुदाओं के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया । गुमशुदाओं की तलाश हेतु टैक्निकल टीम की मदद से प्रयास किये जा रहे हैं । अभियान को सफल बनाने हेतु अन्य विभागों एवं संस्थाओं द्वारा समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *