पिथौरागढ़ | पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड देहरादून तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पिथौरागढ़ नरेंद्र प्रसाद के निर्देशन में फायर स्टेशन पिथौरागढ़ के समस्त अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण/अभ्यास किया गया । उक्त अभ्यास के दौरान आग लगने की स्थिति में भवन के अंदर अत्यधिक धुआँ भर जाने पर स्मोक एग्जॉस्टर के माध्यम से भवन से धुआँ बाहर निकालने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कर्मचारियों को उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन के साथ-साथ त्वरित रेस्क्यू कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी दी गई । इस अभ्यास का उद्देश्य अग्निशमन कर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ाना, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना तथा जन-धन की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करना रहा ।
पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड देहरादून तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा प्रशिक्षण/अभ्यास किया गया ।
















Leave a Reply