पिथौरागढ़ पुलिस रख रही है बुजुर्गों का विशेष ध्यान कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों से भेंट कर जाना हालचाल |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सेवा एवं सहयोग हेतु विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय भेंट की गई तथा उनके स्वास्थ्य, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया गया। साथ ही उन्हें साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया ।

पुलिस टीम द्वारा बुजुर्गों को आपातकालीन सेवा नंबर 112 एवं मोबाइल नंबर 9411112982 की जानकारी देते हुए बताया गया कि —
किसी भी स्थिति में आप अकेले नहीं हैं, पुलिस सदैव आपके साथ खड़ी है।

ऑपरेशन भल छौ
वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के लिए समर्पित —
पिथौरागढ़ पुलिस हर समय तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *