पिथौरागढ़ | गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है ।
इसी क्रम में—
संजीव कुमार कोहली निवासी बेरीनाग द्वारा कोतवाली बेरीनाग में अपने मोबाइल फ़ोन खोने संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थी । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया तथा सुरक्षित रूप से संबंधित मोबाइल स्वामी के सुपुर्द किया गया।
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने में मोबाइल की संपूर्ण जानकारी — जैसे IMEI नंबर, मोबाइल का मॉडल एवं ब्रांड, मोबाइल खोने की तारीख, समय व स्थान, जिस मोबाइल नंबर पर सिम लगी थी वह नंबर, तथा मोबाइल का खरीद प्रमाण (इनवॉइस/बिल — उपलब्ध होने पर) — उपलब्ध कराएं, ताकि शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।
















Leave a Reply