पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी व क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं । इसी क्रम में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम (अपर उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह, अपर उप निरीक्षक जागन सिंह, का0 गणेश तिवारी) द्वारा पीपली क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी ली । तलाशी में अभियुक्त कुंदन एरी निवासी सिलानी थाना अस्कोट के कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना अस्कोट में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
शराब तस्करों पर पिथौरागढ़ पुलिस का कड़ा प्रहार 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ कोतवाली अस्कोट पुलिस ने किया एक व्यक्ति गिरफ्तार |
















Leave a Reply